ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241211 WA0144 एमजीएसयू : तीन दिवसीय इंटरकॉलेज यूथ फेस्टिवल 'आह्वान' का आगाज़ 12 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। एमजीएसयू डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और विश्व सनातन धर्म समिति, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ साथ पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के दृष्टिगत इंटरकॉलेज यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है ।


डीन डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि युवाओं को समर्पित इस यूथ फेस्टिवल का नाम आव्हान 2024 रखा गया है जो कि दिनांक 12, 13, 14 दिसंबर को आयोजित हो रहा है। एसोसिएट डीन डॉ प्रभु दान चारण के अनुसार तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में क्रमशः स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी जिसमें कैंपस के अलावा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रतिभागिता निभा सकते हैं।

यूथ फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन बुधवार को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ मेघना शर्मा, एसोसिएट डीन डॉ प्रभु दान चारण, विश्व सनातन धर्म समिति, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्रीकर मोहन जोशी व सदस्यों द्वारा किया गया।


Share This News