ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241201 153012 बीकानेर में महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पुलिस में महकमे में शोक। जानकारी के अनुसार बीकानेर पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल 25 वर्षीय सीता सिद्ध की मौत हो गई है। उनकीं मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है। वह पिछले 15-20 दिनों से बीमार थीं। पहले उन्हें जयपुर ले जाया गया था। जहां से डिस्चार्ज होकर बीकानेर लौट आईं। फिर तबीयत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

सीता 2021 बैच की थी। फिलहाल वे लाइन पुलिस में थीं, उससे पहले वह पूगल थाने में तैनात रहीं। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही।


Share This News