ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 113 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब 25 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सभी 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों को राज्य सरकार ने ‘मां’ योजना के रूप में दी बड़ी राहत।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मिलेगा 25 लाख रुपए का निशुल्क इलाज कवर। पीएम जय एप पर ऑनलाइन आवेदन कर बनाना होगा वय वंदना कार्ड

राज्य सरकार ने 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों को ‘मां’ योजना के रूप में बड़ी राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में अलग निशुल्क श्रेणी बनाकर शामिल कर लिया है। यानी कि राजस्थान के प्रत्येक 70 प्लस वरिष्ठ जन को राज्य के 1700 से अधिक सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर 25 लाख रुपए तक का निशुल्क एवं कैशलेस इलाज मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना अंतर्गत चिकित्सक सेवा, दवा, जांच, सर्जरी इंप्लांट सहित समस्त खर्च कैशलेस मिलेंगे।

भर्ती होने से 5 दिन पूर्व तथा 15 दिन बाद तक के खर्च भी इसमें निशुल्क रूप से शामिल रहेंगे। डॉ गुप्ता ने बताया कि सामान्यतः 70 प्लस बुजुर्गों को किसी प्रकार की निजी स्वास्थ्य बीमा कवर लेना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में राज्य सरकार ने निश्चय ही यह बड़ी सौगात दी है।

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि दिवाली से पूर्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी 70 प्लस नागरिकों को वय वंदना कार्ड के रूप में 5 लाख के कैशलेस इलाज का तोहफा दिया था। उसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा राज्य में संचालित मां योजना में भी राज्य के सभी 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों को अलग निशुल्क श्रेणी बनाते हुए लाभ दिया गया है। पहले केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पिछड़े, लघु एवं सीमांत कृषक, संविदा कार्मिक तथा कोविड एक्स ग्रेसिया प्राप्त परिवार ही निशुल्क श्रेणी में शामिल थे।

कैसे होगा पंजीकरण ?
मां योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक ईशान पुष्करणा ने जानकारी दी कि जो भी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना वय वंदना कार्ड बना लेंगे उन्हें स्वत ही मां योजना का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए लाभार्थी स्वयं अपने मोबाइल पर पीएम जय एप के माध्यम से अथवा ई मित्र के माध्यम से आवेदन कर ई केवाईसी उपरांत वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा, एएनएम, सीएचओ नर्सिंग अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर तथा इलाज हेतु अस्पताल आए 70 प्लस वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड व ई केवाईसी का कार्य शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र संपर्क कर सकते हैं।


Share This News