ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220726 123123 10 बीकानेर में फिर लूट, चाकू दिखाकर लूटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एक बार फिर लूट हुई है। हालांकि पुलिस अपराधों पर नकेल कसने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहा है।  ताजा मामला मुक्ता प्रसाद थाना इलाके का है। जहां एक बिहारी के साथ चाकू की नोंक पर लूट की गई है। जानकारी मिली है कि बिहार निवासी नवीन कुमार यादव नोखा से बीकानेर आया था। उसकी लालगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन थी।

लालगढ़ जाने के लिए हरे रंग की टैक्सी में बैठा। रास्ते में गुरूद्वारे के पास सुनसान जगह देखकर उसे चाकू दिखाया। नौ हजार रूपए लूट लिए। आगे बाबूलाल फाटक के पास उसने बचकर भागने की कोशिश की। आरोप है कि उस पर चाकू मारने की कोशिश भी हुई। वह कैसे भी बचकर भागा। फाटक के दूसरी ओर पब्लिक होने की वजह से आरोपियों को भागना पड़ा। आरोपियों की संख्या दो बताई जा रही है। बाद में लोगों ने उसे समझाकर एक टैक्सी में मुक्ताप्रसाद थाने के लिए रवाना किया।


Share This News