ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241130 WA0219 बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन को मिली मंजूरी, विधायक के नेतृत्व में मनाई खुशियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दिए जाने पर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। विधायक व्यास ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से बीकानेर के विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत एक वर्ष में बीकानेर को अनेक सौगातें दी हैं। विकास प्राधिकरण इनमें सबसे बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण से शहर का दायरा बढ़ेगा और अनेक सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भंवर पुरोहित, किशन चौधरी, अशोक आचार्य, किशोर आचार्य, योगेंद्र शर्मा, योगेश सुथार, ओम प्रकाश कुमावत, मुरली व्यास, बाबू सुथार, मानवेंद्र व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News