ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 1 दम्पति ने देहदान का लिया संकल्प, शादी की सालगिरह पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मन में दृढ़़ निश्चय और सबसे अलग करने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। मानव सेवा व परोपकार के इसी जज्बे से दम्पति ने अपनी शादी की सालगिरह पर देहदान की घोषणा कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
शादी की सालगिरह पर गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के निवासी रानुलाल चौहान असिस्टेंट प्रोफेसर (गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज – बीकानेर) ने अपनी शादी की 17वीं सालगिरह पर शनिवार को पत्नी गीतेश चौहान के साथ बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को देहदान का घोषणा पत्र सौंपा।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके छोटे भाई डॉ. भोमराज चौहान से प्रेरित होकर असिस्टेंट प्रोफेसर रानुलाल चौहान ने पत्नी गीतेश चौहान के साथ देहदान करने की घोषणा की है। शादी की 17वीं वर्षगांठ पर दंपती ने शनिवार को पुत्र जयवर्धन, पुत्री देवांशी व भाई डॉ. भोमराज चौहान के साथ मेडिकल कॉलेज बीकानेर पहुंच कर शरीर रचना विभाग के प्राध्यापक डॉ. गरिमा खत्री को देहदान घोषणा पत्र सौंपा।

रानुलाल चौहान ने बताया कि उन्होंने देहदान संकल्प लेने का मुख्य उद्देश्य समाज में फैला अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है।


Share This News