ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241124 230318 लापता गंगाशहर के अशोक सोनी नहीं मिला सुराग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर छतरगढ़ मूल के गंगाशहर के पाबूचौक निवासी 16 नवम्बर से लापता युवक अशोक सोनी पुत्र बाबू लाल सोनी का 9 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। गंगाशहर पुलिस थाने में अशोक के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। गंगाशहर पुलिस का कहना है कि लापता अशोक को ढूंढने के प्रयास जारी है।

दो पुत्रियों के पिता अशोक सोनी के लापता होने पर उनके माता-पिता, पत्नी, पुत्रियों तथा ससुराल पक्ष सहित सभी परिजनों के चिंता से हाल बेहाल हो रहे है। उसका मोबाइल स्वीच ऑफ है। उनके परिजनों ने बताया कि 16 नवम्बर को सुबह दस बजे मोबाइल को ठीक करवाने का कहकर घर से निकला था। सभी रिश्तेदारों, से निरंतर संपर्क कर परिजनों की ओर से खोजने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सभी प्रयास पिछले नौ दिनों से निष्फल हो रहे है। लापता अशोक की सूचना गंगाशहर पुलिस थाना व मोबाइल नं.9928490478 पर दी जा सकती है।


Share This News