ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241110 WA0117 कोलायत मेले की तैयारियों का प्रशासनिक अमले ने लिया जायजा* Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने रविवार को कोलायत क्षेत्र का दौरा किया तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। सभी तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए। नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहे तथा प्रत्येक स्थिति पर क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सरोवर के आसपास गोताखोर तथा एसडीआरएफ को टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और पर्याप्त जाब्ता तैनात करने को कहा। पार्किंग, वाहनों की आवाजाही, आवास, पेयजल सहित प्रत्येक व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेश नायक सहित स्थानीय अधिकारी साथ रहे।


Share This News