ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241106 WA0162 scaled विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बुधवार को शहर में पानी, सड़क, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं जनहित के विकास कार्यों जैसे विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।
विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि साफ सफाई, सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।सुश्री सिद्धि कुमारी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से प्रगतिरत पेयजल प्रोजेक्ट्स के की प्रगति जानी तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर जाएं और बाहरी कॉलोनियों में पीने के पानी की सप्लाई सही तरीक़े से हो, यह सुनिश्चित करें। विधायक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के नव-निर्माण और पेचवर्क संबंधित कार्यों को जल्दी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक ने नगर निगम को साफ़-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और खुले सीवरेज जल्द से जल्द बंद करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज और खुले नालों को ढकने के लिए मिशन मोड पर निगम अन्य विभागों के साथ समन्वय कर काम करें। विधायक ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ चर्चा कर शहर के सार्वजनिक उद्यान विकसित करने एवं सौंदर्यीकरण और बाहरी कॉलोनियों में सड़क निर्माण करवाने को कहा।

इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश राजपुरोहित, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता और विक्रम बिश्नोई, नगर विकास न्यास की अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा और मोहन सुराणा आदि मौजूद रहे।


Share This News