Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के छोटा रानीसर बास की है। यहां भादला निवासी हाल छेटा रानीसर निवासी सतुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।