ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241106 120215 दिलजीत के शो में 32 मोबाइल चोरी, दो सांझ से मदद मांगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में रविवार को हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में चोरों की जमकर चांदी हो गई। चोर इस कॉन्सर्ट से एक-दो नहीं पूरे 32 मोबाइल फोन चुरा ले गए। इसमे युवतियों के भी मोबाइल है। सांगानेर थाने में एक ही दिन में 32 मोबाइल फोन चोरी की एफआईआर लिखी गई है। दिलजीत दोसांझ के शो में पुलिस और बाउंसर्स की कड़ी सुरक्षा की पोल खुलती नजर आ रही है। मोबाइल चोर गिरोह ने शो से एक-दो नहीं बल्कि 32 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी कर लिए। जब शो खत्म हुआ तो मोबाइल फोन चोरी को लेकर आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। जिन लोगों के फोन चोरी हो गए हैं, उन्होंने पुलिस में तो रिपोर्ट लिखाई ही है, साथ ही अब वो दिलजीत से भी मदद मांग रहे हैं कि वे उनके चोरी हो गए मोबाइल वापस दिलाने में उनकी मदद करें।

दिलजीत के कुछ प्रशंसकों ने वीडियो बनाकर उनसे मदद की गुहार लगाई है रविवार को जयपुर के सीतापुरा में जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में दिलजीत दोसांझ के प्रोग्राम के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रोग्राम के दो दिन बाद जयपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि वहां कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए और उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया है।


Share This News