ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 16 बीकानेर में बेमियादी धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20241105 WA0100 बीकानेर में बेमियादी धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेटThar पोस्ट न्यूज। आज बीकानेर नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने पक्षपात करने ओर अन्य मुद्दों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

धरने पर पार्षदों ने बताया कि, दीपावली से पहले विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेस पार्षदों के दल ने निगम कमिश्रर को ज्ञापन दिया था, पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते कारण आज से अनिश्चितकालीन धरना दिया गया है।

कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि निगम कमिश्रर द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। ना तो काम में समानता रखी जा रही है और ना ही लाइट वितरण में। आरोप है कि हमारे वार्डो में विकास कार्य स्वीकृत हो गए है लेकिन अब तक उसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। हालात इतने बुरे है कि साफ सफाई और सीवरेज में भी भेदभाव किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पार्षद आनंद सोढ़ा, दुर्गादास छंगाणी, प्रफुल्ल हाटीला, शिव शंकर बिस्सा, रमजान कच्छावा, महेन्द्र बडगुजर, मनोज जनागल, सुनील गेधर, शांतिलाल मोदी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, ताहिर आदि उपस्थिति रहें।


Share This News