ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 1 नयाशहर थाना इलाके में फिर वारदात, इस बार चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना इलाके में वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस थाना इलाके में लूट, चोरी, चाकूबाजी, चैन स्नैचिंग सहित मारपीट की अनेक वारदातें हो चुकी। यहां अपराधी व नशेड़ी सक्रिय है। इस बार चोरी का ताजा मामला फिर से नयाशहर थाना इलाके का है। जहां एक मकान में चोरी कर लाखों रूपये का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरलीधर रोड़ स्थित रामदेव पार्क के सामने वाली गली में सुशील पुरोहित के मकान में अलसुबह 3 बजे चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे दिया। वारदात के दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इस बीच चोर उनके घर से 20 हजार रुपये नकद,आठ सोने की चूड़ी,चांदी की पायल,कानों के टॉप्स, नाक का तिनखा, हाथ के कड़े चोरी कर के ले गए। वारदात का सीसीटीवी फु टेज भी सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोर की तलाश में जुट गई है। इसी थाना इलाके में चैन स्नैचिंग के अनेक मामले आ चुके है।


Share This News