Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।। चाकूबाजी के बाद एक और हत्या का मामला सामने आया है। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करणी नगर में जलदाय विभाग की टंकी के पास यह शव मिला है। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले पप्पू शाह के रूप में हुई है। जो कि।नज़दीक ही वूलन मिल में काम करता था। इस बारे में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया प्राथमिक दुष्टया मामला हत्या का है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी है।।अंदेशा जताया जा रहा है कि पाइप से पप्पू के सिर पर वार कर हत्या कर दी। मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी सहित पुलिस टीमें, एफ एस एल टीम, डॉग स्क्वायड आदि पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।