ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 6 सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने कही यह बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। आगामी दिनों में मौसम पलटा खाएगा। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के आसपास ठंड के तेजी से बढ़ने का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि वर्तमान में दिन व रात के तापमान में अंतर है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष ला नीना की वजह से भारत में कम अवधि के दौरान बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। ला नीना के कारण समुद्र का तापमान ठंडा हो जाता है। ला नीना के दौरान प्रशांत तट से दूर का पानी सामान्य से ज्यादा ठंडा होता है, इसलिए उससे टकराकर लौटने वाली हवा ठंड को बेहद तीखा कर देती हैं। ला नीना प्रशांत महासागर में होने वाला एक मौसम पैटर्न है। इस पैटर्न में तेज हवाएं दक्षिण अमेरिका से इंडोनेशिया तक समुद्र की सतह पर गर्म पानी उड़ाती हैं। जैसे जैसे गर्म पानी पश्चिम की ओर बढ़ता है, दक्षिण अमेरिका के तट के पास गहरे पानी से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक संभावना है कि ला नीना की प्रबलता 60 फीसदी बढ़ जाएगी।


Share This News