ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 गैस सिलेंडर के मूल्य में फिर वृद्धि, घरेलू स्थिर Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाये गए है। देश मे एक नवंबर 2024 से घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। हालांकि घरेलू स्थिर है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में इन सिलेंडरों की नई कीमत 1802 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1740 रुपये थी। यह बदलाव त्यौहारी सीजन में आया है, जब बाजार में मांग अधिक होती है, और इसका असर रेस्टोरेंट, होटल और छोटे व्यवसायों पर स्पष्ट रूप से दिखेगा।

चार माह में इतने बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडरों की बढ़ती कीमतें विशेष रूप से त्यौहारी सीजन और शादियों के समय में व्यापारियों के लिए एक चिंता का विषय बन गई हैं। पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कुल मिलाकर 156 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। यह लगातार बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य उद्योग पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है।

जब महंगाई बढ़ती है, तो व्यापारियों को अपने लागत को संतुलित करने के लिए मूल्य वृद्धि करनी पड़ती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बाहर खाने पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस समय, जब त्यौहारों के दौरान लोग रेस्टोरेंट और कैफे में अधिक जाते हैं, वहाँ पर यह महंगाई का असर दिख सकता है।


Share This News