ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241031 WA0294 बीएसएफ के जवानों के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने मनाई दीवाली Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को जयपुर रोड स्थित बीएसएफ कैंपस में बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री मेघवाल ने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पश्चिमी राजस्थान के सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश के तहत सहित सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, प्रेम और अखंडता का संदेश देते हैं। इनके साथ त्यौहार मनाना गर्व की अनुभूति है। उन्होंने वोकल फिर लोकल का संदेश देते हुए स्थानीय आर्टिजन, मिट्टी के दीपक बनाने वालों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

बीएसएफ जवानों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री का जवानों के बीच आकर दिवाली मनाना उत्साह बढ़ाने वाला है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व श्री मेघवाल ने एयर फोर्स स्टेशन में वायु सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रमेश जाखड़ आदि मौजूद रहे।


Share This News