ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 14 देर रात मुम्बई में मची भगदड़,10 घायल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश के आर्थिक महानगर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर शनिवार-रविवार की रात भगदड़ मचने से 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना देर रात दो बजे हुई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई यात्री जख्मी हो गए। इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

त्योहार के समय पर भारतीय रेल में भीड़ होना आम बात है। ऐसे में अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। मुंबई में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में दीपावली के मौके पर अपने घर आते हैं। इनमें अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के होते हैं। इसी वजह से गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ मची, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 1000 से 1500 लोगों की क्षमता वाले पलटफॉर्म पर 2500 के करीब लोग इकट्ठा हो गए थे। यह ट्रेन रीशेड्यूल भी हुई थी। ऐसे में जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो इसमें चढ़ने के लिए भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।


Share This News