ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20241023 101608 12 भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के पड़ोस में अनूपगढ़ के NH911 पर 15A गांव के बस स्टैंड के पास  शनिवार की सुबह 7 बजे कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। पिता-पुत्र और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। एक 12 साल का बच्चा घायल है। पिकअप ड्राइवर घायल हो गया।

घड़साना से अनूपगढ़ सब्जी लेकर जा रहा था। गांव 15 ए के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही अनूपगढ़ से घड़साना की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने सामने चल रही ट्रॉली को ओवरटेक किया। इस दौरान कार बेकाबू होकर सीधे मेरी पिकअप से टकरा गई। हादसे में श्रीगंगानगर निवासी कार ड्राइवर प्रभु (40), उसके पिता ओमप्रकाश (65) पुत्र हनुमान, ममेरा भाई बलबीर (45) पुत्र हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर प्रभु का भतीजा प्रशांत (12) और पिकअप ड्राइवर करणी सिंह (32) घायल हो गए।


Share This News