ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
mawa मावा फैक्ट्री पर छापेमारी बदबूदार व फफूंद लगा मावा जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावट व नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आज छोङखूटी पुलिया के पास एक मावा फैक्ट्री पर छापेमारी कर बदबूदार व फफूंद लगे मावे का जब्त कर नष्ट करवाया। वहां लोगों की भीड़ लगी रही। चौखूंटी पुलिए के नीचे स्थित आशा मावा कोल्ड स्टोर पर की गई इस कार्रवाई में 57 पीपे सड़ा हुआ बदबूदार मावा मिला। 1140 किलो मावा आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर नष्ट किया जाएगा। मावे में फफूंद भी लगी है। इसका नमूना लिया गया है। उसका परीक्षण कराया जाएगा। इस बारे में सीएमचओ ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में विभाग 37 हजार किलो इस तरह का मावा जब्त कर उसे नष्ट कर चुका है। उन्होंने बताया दीपावली के पर्व पर लोगों को शुद्ध मिठाइयां मिल सके इसके लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह तथा श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे।


Share This News