ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241025 002720 बीकानेर में एक लड़का बन गया लड़की! अब यह है नाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। वर्षों पहले एक गाना लोकप्रिय हुआ था। ‘कुड़ियों का है जमाना’। सभी मोर्चों पर महिलाएं सफल हो रही है। पहले जो कुछ केवल अमेरिकी या यूरोपीय देशों में होता था। वह अब भारत मे हो रहा है। बीकानेर का एक लड़का ऑपेरशन सर्जरी के बाद लड़की बना है। उसके इस फैसले में उसका परिवार भी साथ खड़ा नजर आया और जब बीकानेर पहुंचा तो उसका भव्य स्वागत सत्कार भी किया गया। लड़की बने इकतारा माहेश्वरी का कहना था कि मेरा केवल शरीर ही लड़के का था, आत्मा नहीं, मेरा जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था लेकिन मुझे बचपन से लड़कियों की तरह तैयार होना पसंद होना था। घर में छुप-छुप कर मम्मी की लिप्स्टिक लगाना, उनकी साड़ी पहनना, बालों को सजाना, गुडिय़ा के साथ खेलना, दुपट्टा ओढना,. तब मैं छोटी थी इसलिए घर वालों को लगता था कि बड़ा होगा तो सुधर जाएगा। लेकिन मेरी लड़कियों की तरह तैयार होने की इच्छा बड़े होकर भी नहीं बदली। उसने बताया कि अपने

शारीरिक आकर्षण को डरते डरते अपनी मां को इस बारे में सब कुछ बता दिया। मां ने पिता को जब यह बात बताई तो पिता ने पहले तो गुस्सा किया उसके बाद वह भी मान गए। इकतारा माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 3 साल विदेश में रहकर हार्मोनल चेंजस करवाए। इस दौरान शरीर के बालों को हटाने की असहनीय पीड़ा भी सही पीड़ा भी सही उसके बाद लाखों रुपए खर्च करके जब एक तारा बनी तो पहला सवाल यही था कि घर वाले स्वीकार करेंगे कि नहीं लेकिन जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंची परिवार ने उसके स्वागत में ढोल नगाड़े बजाएं। आस पड़ोस से लोग भी इस अनोखे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए वहां पहुंच गए ।

इस दौरान रिश्तेदारों ने भी एक तारा को गिफ्ट देकर उसका स्वागत किया। एक तारा का नया रूप देखकर पिता भी काफी खुश दिखाई दिए उनका कहना है कि किसी परिवर्तन को पहचान कर खुले दिल से स्वीकार करना और उसका साथ देना ही असली इंसानियत है।


Share This News