ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241015 WA0234 बीकानेर में 6 टन से ज्यादा चीनी सीज - शुद्ध आहार - मिलावट पर वार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य सरकार द्वारा आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत दिवाली पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंर्तगत जिला कलेक्टर बीकानेर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रानी बाजार स्थित कोल्ड स्टोर, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया एवं नई अनाज मंडी गंगानगर रोड पर निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रानी बाजार स्थित कोल्ड स्टोर से काजू के, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया से मैसर्स गोदारा मावा भंडार से रसगुल्ला, मावा, घी तथा नई अनाज मंडी गंगानगर रोड से मैसर्स सुशील इंडस्ट्रीज से चीनी, मिश्री तथा मखाना के कुल 9 नमूने लिए गए। मैसर्स सुशील इंडस्ट्रीज पर चीनी के कट्टो पर बैच नंबर तथा उपयोग तिथि/ अवधि पार तिथि अंकित नहीं होने के कारण 126 कट्टो को जिनमें 6,300 किलो चीनी रखी थी को सीज किया गया। संस्थानों को साफ सफाई रखने, फूड लाइसेंस डिसप्ले करना, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमा तथा राकेश कुमार गोदारा द्वारा की गई।


Share This News