ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 50 रावण का पुतला नीचे गिरा, देर रात तक चली मशक्कत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। रावण के पुतले को कोटा जिले में खड़ा करने का काम रात तक चला। यहां पुतला खड़ा करने के दौरान वह जमीन पर आ गिरा। विजयादशमी पर शनिवार को होने वाले रावण दहन से पहले दशानन के कुनबे के पुतले खड़े करने का काम दिनभर जारी रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे क्रेन से जब रावण का पुतला खड़ा किया जा रहा था, तब क्रेन का बेल्ट और रस्सा टूटने से करीब 20 से 25 फीट ऊंचाई से रावण का पुतला धड़ाम से पेड़े पर गिर गया। इससे सिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

IMG 20241012 092641 रावण का पुतला नीचे गिरा, देर रात तक चली मशक्कत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुतला खड़ा करने में लापरवाही बरती गई। इस दौरान हड़कम्प मच गया। पुतला गिरने की संभवत: यह पहली घटना है। देर रात पुतले को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।

पुतला खड़ा करने के दौरान बड़ी संख्या में लोग आसपास जमे हुए थे और मोबाइल पर वीडियो और फोटो खींच रहे थे। रावण का पुतला गिरने की घटना भी मोबाइल में कैद हो गई, जो देर रात सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल होती रही। उधर, पुतला गिरने की खबर शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पहुंचने लगे। पुलिस ने विजयश्री रंगमंच के आसपास का क्षेत्र खाली करवा दिया और लोगों को दूर कर दिया। रावण के पुतले पर कंकड़ मारने की रस्म के लिए हर बार लोग पहुंचते हैं। पुलिस का विशेष जाप्ता तैनात किया गया।दशानन के पुतलों का दहन ग्रीन पटाखों से होगा।

इस बार दशानन कुनबे के पुतलों का दहन ग्रीन पटाखों से इको फ्रैंडली तरीके से किया जाएगा। रावण का पुतला इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम करेगा। इसके लिए आतिशबाजी का कंट्रोल आधुनिक ऑटोमाइजेशन सिस्टम कोल्ड पायरो तकनीक से किया जाएगा। इससे रिमोट से दूर से ही रावण के पुतले के अलग-अलग अंगों में आतिशबाजी नियंत्रित की जाएगी।


Share This News