ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 1 कलेक्टर का फोटो लगाकर साइबर ठगों ने भेजे अधिकारियों को मैसेज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। ऑनलाइन ठगी में शातिर बदमाश अब नए पैंतरे अपना रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्स एप नंबर पर खैरथल तिजारा के जिला कलेक्टर किशोर कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों और परिचितों से साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस गंभीर मामले में उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों व परिचितों को मैसेज कर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई है। 

IMG 20241007 091302 कलेक्टर का फोटो लगाकर साइबर ठगों ने भेजे अधिकारियों को मैसेज Rajasthan News Portal राजस्थान

इस बारे में कलेक्टर ने बताया कि साइबर ठग उनके फोटो का इस्तेमाल कर उनके नाम से एक फर्जी विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी को इस घटना की जानकारी दी। कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की और इस नंबर से किसी को भी मैसेज मिलने पर रिप्लाई व पैसे नहीं डालने और सावधान रहने की अपील की है। गौरतलब है कि साइबर ठगी के जाल में बैंक, पुलिस , कारोबारी सहित अनेक लोग फंस चुके हैं। सरकार व  टेलीकॉम कंपनियों के सतर्क होने के बाद बदमाश अब नए पैंतरे अपना रहे हैं।


Share This News