ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 दुल्हन गाड़ी से उतरी, कही ये बात, पति के हाथों से तोते उड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, अलवर। एक और लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ पति। शादी का झांसा देकर 65 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। दुल्हन बीच रास्ते में गाड़ी से उतरकर भाग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को परिवाद दिया है। शहर के नयाबास कालाकुआं निवासी योगेश कुमार (40) ने शनिवार को एएसपी तेजपाल सिंह को परिवाद दिया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह दूसरी शादी करना चाहता है। इसके लिए

कुछ दिन पहले उसका कालीमोरी स्थित देव नगर निवासी बाबूलाल बैरवा से सम्पर्क हुआ। जिसने उसकी शादी कराने की बात कही तथा इसके लिए रुपए भी मांगे। बाबूलाल ने चार अक्टूबर को खैरथल ले जाकर उसकी शादी कराने की बात कही। जिस पर रिश्तेदार और दलाल बाबूलाल के साथ खैरथल पहुंचा। वहां उन्हें बल्लभगढ़ निवासी लखपत मिला। दोनों ने उन्हें बिहार के मांचागढ़ देवापुर निवासी शोभा देवी उर्फ सुमन से मिलाया।

सौदा तय होने पर बाबूलाल ने उससे 65 हजार रुपए ले लिए और मंदिर में ले जाकर शादी करा दी। इसके बाद बाबूलाल ने 20 हजार रुपए और मांगे। उसने रुपए घर पहुंचकर देने की बात कही। रात को वह दुल्हन शोभा देवी उर्फ सुमन को गाड़ी में बैठाकर ला रहे थे। विजय मंदिर के समीप शोभा ने शौच जाने की बात कही और गाड़ी से उतरकर भाग गई।

महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि वह उसका अपहरण कर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विजय मंदिर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। महिला को महिला आश्रय गृह भेज दिया तथा उन्हें छोड़ दिया।

पीड़िता का आरोप है कि दलाल बाबूलाल व उसके साथियों ने उससे 65 हजार रुपए ठग लिए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।विजय मंदिर थानाधिकारी शिवदयाल का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर महिला को दस्तयाब कर महिला आश्रय गृह भिजवा दिया गया है।


Share This News