ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 21 राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम रविवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर/सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के तत्वावधान में युवा कवियों के लिए समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम की चौथी कड़ी रविवार को राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सभागार में सुबह सवा दस बजे आयोजित होगी।

कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे तथा समारोह के मुख्य अतिथि कवि-सम्पादक हरीश बी शर्मा होंगे। स्वर्णकार ने बताया कि युवा कवियों की रचनाओं पर त्वरित टिप्पणी जागती जोत के सम्पादक डाॅ.नमामी शंकर आचार्य करेंगे ।

उन्होंने बताया कि चौथी कड़ी में राजस्थानी युवाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा कवि पुनीत रंगा , युवा कवियत्री सुधा सारस्वत एवं युवा कवि रोशन बाफना राजस्थानी काव्य पाठ करेंगे।
इस पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी अब्दुल शकूर सिसोदिया अध्यक्ष बागेश्वरी साहित्य एवं कला संस्थान होंगे।


Share This News