ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 13 राजस्थान में गर्मी की वजह है पाकिस्तानी हवाएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम की ताज़ा अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इस कारण पाकिस्तान की तरफ से सूखी और गर्म हवा आ रही है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन में तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है।

14 साल का रिकॉर्ड टूटा: राजस्थान के गंगानगर में कल दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 14 साल में दूसरी बार हुआ है, जब तापमान अक्टूबर में 40 से ऊपर दर्ज हुआ। अक्टूबर माह का सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड साल 2017 में बना था, जब गंगानगर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में राजधानी जयपुर समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क एवं साफ रहेगा। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।


Share This News