ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241001 180602 जिला कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देश पर आज बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और सड़के बदहाल हो गई है निरंकुश प्रशासन के कारण आम जनता के कार्य नही हो रहे है इसको लेकर आज पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया।

इससे पहले तुलसी कुटीर के पास कांग्रेसजनो ने जिला अध्यक्ष की अगुवाई में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर गायों को गुड और हरा चारा खिलाकर डोटासरा जी के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की मगलकामना की।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में ही जनता परेशान होकर अपने हक हकुक के लिए सड़कों पर उतर आई है सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी राज्य सरकार सुचारू नही रख पाई निरंकुश प्रशासन के चलते अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी जनता को भटकना पड़ रहा है इससे ज्यादा शर्मनाक स्थति क्या होगी।

जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि किसानों का हाल सबसे बुरा है अतिवृष्टि के कारण उनकी फसले खराब हो गई सरकार ध्यान नही दे रही किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है लेकिन सरकार मुआवजा देने को तैयार नहीं है

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था के हाल बुरे है महिला अत्याचारों में राजस्थान अग्रणी राज्य बन चुका है नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप के आरोपी भी खुले घूम रहे है

प्रदेश महा गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा बेरोजगारों को भर्ती के नाम पर ठगा जा रहा है कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत नोकरिया भी राज्य की भाजपा सरकार दे नही पा रही।

प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य को लेकर भी राज्य सरकार चिंतित नहीं है चिरंजीवी योजना बंद करना, अस्पतालों में पूरी दवाई ना होना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल व प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की प्रदर्शन को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, अंबाराम इनाखिया, अनिल कल्ला, केदारमल कठतला, वरिष्ठ कांग्रेसी पाबूराम नायक,पट्टू जोशी, पन्नालाल मेघवाल, नंदराम कास, नित्यानंद पारिक, महासचिव रवि पुरोहित, हरीश गोदारा, प्रेम जोशी ओमप्रकाश मेघवाल, तोलाराम सियाग गोपीराम गोदारा, मनोज किराडू, खेमाराम मेघवाल, चंद्रशेखर चवरिया, फिरोज अहमद भाटी, घेवरचंद सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, वंदना गुप्ता, अफसाना पठान, सचिव मनोज चौधरी, हाजिर खान, कन्हैयालाल जोशी,माणक वाल्मिकी सुरेश वाल्मिकी, नंदराम कसानिया, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़,पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा, ताहिर हसन कादरी, ओमप्रकाश लोहिया, रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, हनुमान व्यास, मोहम्मद अकरम समा, सरदार अमरीक सिंह, जितेंद्र बिस्सा ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

इस अवसर पर मुकेश जोशी, विजेंद्र सिंह बिदावत,लालाराम, भागीरथ, किशनलाल ब्राह्मण, तिलोकाराम, साहिल पठान, भवानी शंकर कौशिक, खेमराज चौधरी, बृजरतन पंचारिया सहित कांग्रेशन मौजूद थे।


Share This News