ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241001 193156 राजस्थान कबीर यात्रा : बुधवार को रवींद्र रंगमंच पर होगा उद्घाटन, 6 अक्टूबर तक बहेगी सत्संग बाणी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कबीर, सूफी संतों की वाणियों की स्वर लहरियां बुधवार को रवींद्र रंगमंच पर गूंजेगी। अवसर होगा राजस्थान कबीर यात्रा के तहत होने वाले आयोजन का। इसमें देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए ख्यातिनाम कलाकार अपनी अनूठी गायन शैली से समां बांध देंगे


पारम्परिक और भारतीय संगीत से सराबोर इस यात्रा में इस बार मुख्य आकर्षण तीन बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज होंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से मलंग फोक फाउंडेशन के तत्वावधान में राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन हो रहा है। यात्रा निदेशक गोपाल सिंह के अनुसार रवींद्र रंगमंच के ओपन थिएटर में बुधवार को सायं 6 बजे से कबीर वाणी सत्संग की सरिता बहेगी। इसमें पद्मश्री अनवर खान, भूराराम मेघवाल, कमायचा एन्सेम्बल के साथ ही रिकी केज, मूरालाला, नीरज आर्य, लक्ष्मण दास बाउल, अपनी मधुर आवाज में कबीर और सूफी संतों की वाणियों की प्रस्तुतियां देंगे।


कबीर यात्रा के दौरान अन्य आयोजनों में महेशाराम, मूरालाला, मारवाड़ा, लक्ष्मण दास, पद्मश्री कालूराम बामनिया, मांगी बाई, मीर बासु, मीर रजाक, अरुण गोयल, सकूर खान, पद्म श्री अनवर खान, पद्म श्री भारती बंधु, चार यार, कबीर कैफे, फेरो फ्लूईड, हमीरा किड्स के अलावा श्रुति विश्वनाथ भी शामिल होगी।

यह रहेगा कार्यक्रम
-बीकानेर जिला मुख्यालय पर 2 अक्टूबर को रवींद्र रंगमंच के ओपन थिएटर में होगा कार्यक्रम।
-3 अक्टूबर को पूगल।
-4 अक्टूबर को श्री कोलायत।
-5 अक्टूबर को कक्कू।
-6 अक्टूबर को देशनोक।


Share This News