ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 101 जयपुर में भेड़ों को ढूंढेगी पुलिस, टीम गठित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भेड़ बकरी की चोरी की वारदातें बढ़ रही है। जयपुर में भेड़ चोरी की घटनाएं इतनी बढ़ गईं कि अब एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया है, जो चोरी हुई भेड़ों को ढूंढेगी और साथ ही आरोपियों का भी पता लगाएगी। जयपुर में किशनगढ़ रेनवाल थाने इलाके का है, जहां पर अलग-अलग जगहों से अब तक 40 भेड़ें चोरी होने की शिकायत दर्ज हो चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भेड़ चोरी की बढ़ती घटनाओं से गुर्जर समाज के बीच रोष व्याप्त हो गया, जिसके बाद समाज के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गुर्जर महासभा और समाज के लोगों ने पुलिस को भेड़ों को बरामद करने का ज्ञापन भी सौंपा।

जयपुर ग्रामीण के एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसके लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देशानुसार आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है, जिसे चोरी हुई भेड़ों को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा सौंपा गया है।


Share This News