ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240923 WA0198 scaled 100 से भी अधिक बेटियों का सम्मान, विनोद बाफना सहित ये रहे अतिथि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में आयोजित समारोह में 100 से अधिक होनहार बेटियों के सम्मान हुआ। पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष में आत्मजा सम्मान 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि जैन महासभा अध्यक्ष श्री विनोद बाफना थे। अतिथियों का स्वागत ग्रुप के डायरेक्टर एडवोकेट आर के शर्मा ने माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियां के तहत डॉक्टर, महिला संगठन, समाज सेवी महिलाएं, प्रोफेसर बेटी, बिजनेस वूमेन, चैंपियन खिलाड़ी, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी व मॉडल बेटी आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा शर्मा ने कहा कि बीकानेर की बेटियां हर क्षेत्र में बीकानेर का तथा देश का नाम रोशन कर रही हैं और इन जैसी होनहार बेटियों को मंच प्रदान करना व इनका उचित सम्मान करना अति आवश्यक है व हमारा सौभाग्य भी है।


कत्थक गुरु वीना जोशी द्वारा प्रशिक्षित छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा की गई गणेश वंदना ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों पर आधारित एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ‘आत्मजा’ नामक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया । मंच संचालन डॉ. मीनाक्षी कुमावत द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम व्यवस्थापिका श्रीमती राजकुमारी व्यास थीं। सभी गणमान्य अतिथियों तथा सम्मानित बेटियों को एम पी एस पी एस व लक्ष्मी देवी देखभाल फाउंडेशन की चैयरमेन व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनुसूईया शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुष्पलक्ष्मी ग्रुप के टीम मेंबर गणेश व्यास, अमित मित्तल, लतिका स्वामी , अनिल अलंकार ,पी आर गोयल, तुलसिका स्वामी, खुशाल पंडित, कमलेश व सूरज का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुमन छाजेड़, रितु मित्तल, मधु खत्री, कंचन राठी, चंद्रकला कोठारी, प्रियंका बैद, सुनीता बाफना, मंजू जैन, रजनी कालरा , अर्चना सक्सेना, डॉ. नीलम भार्गव ,डॉ. कुमुद जैन, डॉ. मुदिता पोपली, यामिनी सोनी, डॉ. पूजा छीम्पा, डॉ. शशि वर्मा, कौशल्या अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।


Share This News