ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 93 लड्डू विवाद : राजस्थान के भी सभी मंदिरों में जांच के आदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। लड्डू विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। राजस्थान के भी सभी मंदिरों में जांच के आदेश जारी हुए है। देश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी होने की पुष्टि के बाद राजस्थान में भी मंदिरों के प्रसाद की जांच की जाएगी। इसको लेकर भजनलाल सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत अब राजस्थान में खाद्य सुरक्षा विभाग सभी मंदिरों में अभियान चलाकर 23 से 26 सितंबर तक मंदिरों के प्रसादों का नमूना लेकर जांच करेगा। इस अभियान को ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत शामिल किया गया है।

राजस्थान सरकार ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। अब खाद्य विभाग के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत 23 से 26 सितंबर तक बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत राज्य के मंदिरों में सवामणि और रोजाना प्रसाद भोग को लेकर उनके नमूने लिए जाएंगे। इस दौरान सुनिश्चितता की जाएगी कि मंदिरों में लगने वाले प्रसाद की गुणवत्ता है या नहीं?

राजस्थान में भी एतिहात बरता जा रहा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वेरिफिकेशन की कार्रवाई भी की जाएगी। मंदिरों के लिए प्रसाद बनता है, वहां की गुणवत्ता, गंदगी, हाईजीन का भी निरीक्षण कर सुनिश्चितता किया जाएगी।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कई विशेष टीमों का गठन किया जाएगा, जो इस मिशन को लेकर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा मंदिरों के भोग सर्टिफिकेट का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा, जो खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंदिरों को दिया जाता है।


Share This News