ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 6 पुलिस एएसआई दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के चूरू जिले में एसीबी की टीम ने पुलिस थाना कोतवाली सुजानगढ़ जिला चूरू के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) सुमेर सिंह को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की चूरू टीम को पीड़ित महिला ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में कार्रवाई नहीं करने एवं एफआर देने की एवज में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) सुमेर सिंह की ओर से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। 

इसके बाद एसीबी की चूरू टीम के पुलिस उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) सुमेर सिंह को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। यही नही आरोपित सहायक उपनिरीक्षक पुलिस द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से चार हजार रुपये की रिश्वत के रूप में वसूले थे।


Share This News