ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240920 WA0228 होटल से 8 घरेलू गैस सिलेंडर की जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को लूनकरणसर में एनएच-62 पर हंसेरा के नजदीक रामा होटल व रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण किया गया।होटल पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया जाने पर 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। मौके पर राकेश पुत्र लीलाराम अवैध रूप से गैस भरते हुए पाया गया। जब्त सामान लूणकरणसर गैस एजेंसी, लूणकरणसर को सुपुर्द कर राज्यादेश की पालना अनुसार सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया। अभियान की निरंतरता में आगे भी अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर के भंडारण, व्यावसायिक उपयोग अथवा रिफिलिंग के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।


Share This News