ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 64 धर्म क्षेत्र : गणेश महोत्सव की धूम ** शिवबाड़ी में गीता सत्संग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240915 WA0148 धर्म क्षेत्र : गणेश महोत्सव की धूम ** शिवबाड़ी में गीता सत्संग Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में इन दोनों गणेश महोत्सव परवान पर है। जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन अर्चन किया जा रहा है और भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार की भोग लगे जा रहे हैं। रविवार को शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के समक्ष छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। सदाफते, रतानी व्यासों के चौक, जोशीवाड़ा जसोलाई तलाई सहित अनेक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिभाओं के समक्ष 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। घरों में भी भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पंडित नारायण व्यास ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के तहत रतानी व्यासों की चौकी के पास स्थापित गणेश प्रतिमा के छप्पन भोग चढ़ाया गया।

IMG 20240913 WA0215 धर्म क्षेत्र : गणेश महोत्सव की धूम ** शिवबाड़ी में गीता सत्संग Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240915 WA0157 धर्म क्षेत्र : गणेश महोत्सव की धूम ** शिवबाड़ी में गीता सत्संग Rajasthan News Portal राजस्थान

पंडित गिरधर लाल जी किराडू के साले की होली स्थित घर में सालों से मनाया जा रहा है गणेशोत्सव। इंद्र नारायण जी किराडू ने बताया की गणेश की यह प्रतिमा लगभग 175 साल पुरानी है । पूर्वज बताते थे की इक्कीसिया गणेश जी की मूर्ति से पहले ये मूर्ति बनाई गई थी फिर कुछ परिवर्तन कर के इक्कीसियां गणेश जी की मूर्ति बनाई गई ।इस मूर्ति के साथ गणेश स्रोत की एक हस्त लिखित पुस्तक भी है वो भी लगभग इतनी ही पुरानी है जो शायद पंडित कस्तूर चंद जी किराडू या गणपत जी किराडू द्वारा लिखी हुई,” अथ गणपति सहस्रनाम” है जो बड़ी जीर्ण सीर्ण अवस्था में है। आज भगवान गणेश का कृत्रिम लाइट से शृंगार किया गया। नगेंद्र किराडू ने बताया की इसकी दस दिन तक पूजा अर्चना की जाती है और फिर अनंत चतुर्दशी के दिन पुनः मंदिर में स्थापित कर दी जाती है। गायत्री देवी किराडू ने बताया की इस मूर्ति का पंचामृत से स्नान करा कर फिर दस दिन तक पूजा अर्चना की जाती है। इस कार्य में घर के लगभग सभी सदस्य तन मन धन से समर्पित होकर गजानंद भगवान का उत्सव मनाते हैं। डॉ. ज्योति बाला, प्रीतीबाला, कोमल सीमा, प्रिया का विशेष सहयोग रहता है।

समाज में दैवी संपदा के बढ़ने से राष्ट्र की दशा दिशा में आएगा सकारात्मक परिवर्तन – स्वामी विमर्शानंद गिरि
श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवद गीता सत्संग का दूसरे दिवस पर व्यास पीठ से परम पूज्य स्वामी विमर्शानंद गिरि जी ने गीता के 16 अध्याय में दैवी संपत्ति पर प्रकाश डालते हुए लोगों को दैवी संपत्ति के गुणो को ग्रहण एवं आसुरी संपत्ति को त्याग करने हेतु विभिन्न उपाय सुझाए ।

स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने प्रथम दैवी संपत्ति अभय को माना है अर्थात ना मैं किसी से निर्मुल भय करू एवं ना किसी को मेरे द्वारा भय प्रदान हो । अभय का गुण प्राप्त होने से ही आत्मा से परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है । नवधा भक्ति , आध्यात्मिक चिंतन सत्संग आदि से दैवी संपत्ति के क्षरण को रोका जा सकता है । आज राष्ट्र के नागरिकों को चाहिए कि वह दैवी संपत्ति गुणों को ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे । आज हमें यह विश्वास है युवा वर्ग द्वारा दैवी संपदा को अपनाने से निश्चित ही भारत दैवी संपदा से जगतगुरु बनेगा। कथा सत्संग के दौरान अमरनाथ में विराजित महादेव की प्रतिकृति रामदयाल राजपुरोहित द्वारा व्यास पीठ पर बनाई गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीकानेर शहर के गणमान्यों एवं मानव प्रबोधन प्रन्यास के सदस्यों की मौजूदगी रही ।


Share This News