ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 62 तबदलों से हटेगी रोक, कर्मचारियों से जुड़ी खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। प्रदेश में तबादलों पर लगा बेन जल्द हटेगा। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षाओं का हवाला देते हुए तबादले नहीं करने का निर्णय किया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में पिछले माह से ही तबादलों को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। यह तैयारी अंतिम चरण में है। अगली कैबिनेट बैठक, जो 18 सितम्बर को हो सकती है। उसमें तबादलों से प्रतिबंध हटाने पर निर्णय हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के बिना भी सरकार तबादलों पर से प्रतिबंध हटा सकती है।

राज्य सरकार पर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने को लेकर विधायकों, मंत्रियों, भाजपा संगठन और विधार परिवार से जुड़े लोगों का दबाव आ रहा है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार ने उनके लोगों के बहुत दूर-दूर स्थानान्तरण किए थे। सरकार बदल गई और दस माह का समय भी हो गया, लेकिन आज भी वे लोग दूर-दूर ही बैठे हैं। पिछले दिनों हुई दो कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था।


Share This News