ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240914 122739 देश में हवाई टैक्सी शुरू करने की कवायद ! यह है प्लान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश में हवाई टैक्सी शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। यह माना जा रहा है कि इस साल के आखिर में देश के कुछ शहरो में टैक्सी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत मे इस सेवा के शुरू हो जाने के बाद नई दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस से गुरुग्राम आप सिर्फ 7 मिनट में पहुंच सकते हैं। इसके लिए आर्चर एविशन 200 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग एयरक्रॉफ्ट उपलब्‍ध कराएगा। एयर टैक्‍सी में पायलट सहित पांच व्‍यक्ति यात्रा कर सकेंगे. शुरुआती चरण में इंटरग्‍लोब एविएशन और आर्चर एविएशन के ज्‍वाइंट वैंचर का इरादा नई दिल्‍ली के साथ ही मुंबई और बेंगलुरु में भी अपनी सेवाएं देने का है. हालांकि, इस सेवा के लिए 2,000 से 3,000 रुपये का किराया हो सकता है।

जानकारी में रहे कि पिछले कुछ सालों से दिल्ली सहित कई मेट्रो शहरों में सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ आम बात हो गई है. ऐसे में इलेक्ट्रिक वीटीओएल विमान सबसे अच्छे विकल्पों में से एक हो सकते हैं. यह सेवा यात्रियों के लिए तेज, शांत और पर्यावरण के अनुकूल हो सकते हैं

डीजीसीए का लक्ष्य है 2026 तक दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में हवाई टैक्सी शुरू करना है. इसके बाद चेन्नई और हैदराबाद के लिए विस्तार करने की योजना है.हालांकि, शुरुआत में हवाई टैक्सी सेवाओं का लाभ लेने वालों की लागत सड़क परिवहन की लागत से कहीं अधिक होगी. डीजीसीए ने एक-दो दिन पहले ही इसको लेकर एक दिशा निर्देश जारी किया था, कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई टैक्सियां बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से उड़ान भर सकें और उतर सकें।


Share This News