ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 8 ससुराल वालों ने दामाद व परिवार पर हमला कर लगाई आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके मे उस समय मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग एक घर में घुसे और मारपीट कर घर के एक कमरे में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार सोनी पुत्र मूलचंद सोनी निवासी जैन पाठशाला के पीछे मुडिया मालियों का मौहल्ला ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम को मेरे पिता मूलचंद सोनी, भाई इन्द्रप्रकश सोनी और मेरा पुत्र ईशान बैठे थे। तभी एक राय होकर मेरे ससुर गोपाल सोनी, सास ललित सोनी, मेरी पत्नी मोनिका मेरे साले सुनील की पत्नी सुनिता और सुनील जबरन मेरे घर में घुसे गये और हमारे साथ मारपीट करने गे और तोडफ़ोड़ करने के साथ ही मेरे ससुर व साले ने मेरे पिता व भाई के साथ सरियों से मारपीट की। मेरे पुत्र को मेरी पत्नी व साले मुझसे छीन कर ले जाने लगे और मेरे घर का सारा सामान बिखेर दिया और मेरे पत्नी मोनिका व ससुर व साले ने मेरी अलमारी से बीस हजार रुपये व सोने की चैन की निकलकर ले गये और जाते समय घर के कमरे में आग लगा दी।

कहा कि आज तो तेरे घर को आग लगाई है अगली बार तुम्हे भी आग के हवाले कर देंगे और तुम सब का नामो निशान मिटा देंगें। सभी जने हमें जान से मारने की नियत घर में आग लगाई है। आग इतनी तेज थी कि मौके पर पुलिस पहुंची और अग्निशमन की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू किया गया। सतीश कुमार सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोपाल सोनी, ललित सोनी, मोनिका सोनी, सुनिल, विकास, पंकज, सुनिता,जेबिन के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच हनुमानसिंह हैड कांस्टेबल को दी गई है।


Share This News