Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा को अपहरण करके दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपित राजू सिंह ने छात्रा को स्कूल के रास्ते से अपहरण कर एक मकान में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।