ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 30 स्पा सेंटर में महिलाओं के साथ मारपीट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केकड़ी में स्पा सेंटर पर मसाज कराने आए कुछ लोगों ने मसाज करने से मना किए जाने पर सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं व संचालिका के साथ मारपीट कर दी। एक महिला की आंख फूटकर बाहर आ गई, वहीं एक अन्य गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवतियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अजमेर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा स्पा सेंटर में तोड़फोड़ व लूटपाट की भी गई। सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

स्पा सेंटर संचालिका ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह सावर मार्ग पर एक स्पा सेंटर चलाती है। इस सेंटर पर तीन महिलाएं व एक युवक काम करता है। 5 सितंबर, गुरुवार को रात 9.30 बजे पोलू जाट व उसके साथ आए दो अन्य आदमियों ने मसाज कराने की बात कही और मना करने पर जबरदस्ती करने लगे। थोड़ी देर बाद स्पा सेंटर संचालिका का परिचित टीकम वहां आया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान वहां 10-15 दूसरे लड़के भी आ गए। टीकम से मारपीट होते देख स्पा सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे जोरदार मारपीट की, जिससे एक महिला की आंख फूटकर बाहर आ गई, वहीं दूसरी गर्भवती महिला के हाथ व पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल महिलाओं को एम्बुलेंस की सहायता से केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उनसे मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की

राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में अजमेर रैफर कर दिया गया है। अजमेर पहुंचने के बाद स्पा सेंटर पर काम करने वाले युवक का उनके पास फोन आया कि तीन-चार लोग स्पा सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। उक्त बदमाश यहां से एलईडी टीवी, मोबाइल व गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये भी ले गए गए तथा सेंटर का सारा सामान तोड़ दिया। पुलिस ने पोलूराम जाट सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 189(2), 331(6), 109(1), 307 व 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News