ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 15 देर रात सड़क हादसे में 6 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नजदीक अनूपगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गईहै। उनके पास मिले दस्तावेज और उनके वाहन नंबरों के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान करना शुरू कर दिया है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही अधिकतर लोगों की जान चली गई। मामला श्री विजय नगर इलाके का है।

पुलिस के अनुसार विजयनगर के अनूपगढ़.सूरतगढ़ मार्ग पर बुधवार और गुरूवार की मध्यरात्रि को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा पर्व रिसोर्ट के आगे रात करीब 1.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक अपने गांव बख्तावरपुरा की ओर जा रहे थे, तभी श्री विजयनगर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्री विजयनगर पुलिस प्रशासन, तहसीलदार और चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन युवक सड़क के पास बने डायवर्सन में गिर पड़े, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद खोजा गया। दो युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके थे।

प्राथमिक उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन युवकों को जिला मुख्यालय रेफर किया गया, जहां वे भी बच नहीं सके। घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, कार की गति अत्यधिक थी और भिड़ंत के बाद कार दूसरी दिशा में चली गई। कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।


Share This News