ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 94 राजस्थान के इस जिले में चिकनगुनिया का प्रकोप, कई लोग आये चपेट में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के बूंदी जिले में एक साथ चिकनगुनिया के मामले सामने आए हैं। बूंदी शहर के नैनवा रोड स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में कई लोगों में चिकनगुनिया रोग जैसे लक्षण दिख रहे हैं। कई रोगी चपेट में आये है। कॉलोनी की एक महिला सोनू शर्मा को चिकनगुनिया के लक्षणों के बाद कोटा की एक निजी लैब में कार्ड टेस्ट करवाया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है। इसके बाद से बूंदी चिकित्सा विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने जवाहर नगर कॉलोनी में लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। बूंदी नगर परिषद के क्षेत्रीय पार्षद और कांग्रेस नेता टीकम जैन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चिकनगुनिया जैसी भयंकर बीमारी फैलने का संदेह है, लेकिन जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि एडीएम सिटी से बात करने के बाद चिकित्सा विभाग ने सैंपलिंग के लिए टीम भेजी है। राज्य सरकार की निशुल्क जांच योजना में चिकनगुनिया की जांच शामिल नहीं है, जिसके चलते लोगों को निजी लैब में जांच के लिए जाना पड़ रहा है।

सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर खुद जवाहर नगर पहुंचे और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। डॉ. सामर ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने चिकनगुनिया जैसे लक्षणों की शिकायत की है। जानकारी मिलते ही चिकित्सा टीमों को क्षेत्र में सर्वे और सैंपलिंग के काम पर लगाया गया है।


Share This News