ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 95 राजस्थान में 25 दिसंबर से नहीं होगी सर्दी की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा, भीषण सर्दी पर ही तय होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टियां होती थीं. अब हमने ये कर दिया है कि सर्दी पड़ेगी, तभी छुट्टी होगी. चाहे वो 1 जनवरी से हो, चाहे 5 जनवरी से हो. समय देखकर छुट्टियां होंगी. पहले क्या था कि सर्दी पड़े या न पड़े छुट्टी देनी थी, इसकी वजह से काफी नुकसान होता था. मदन दिलावर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के दौरान कहा.

सर्दी ही तय करेगी

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग मंथन कर रहा है कि जब कड़ाके की सर्दी पड़े तो तभी स्कूलों को बंद किया जाए. बच्चों के पढ़ाई का नुकसान नहीं हो, माना यह भी जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले कैलेंडर में भी शीतकालीन अवकाश पर बदलाव हो सकता है. स्कूलों में शुरू होने वाले नए सेशन के दौरान बनने वाले नए कैलेंडर में सर्दी की छुट्टियों की तारीख अब बदल सकती है. 

राजस्थान में शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई को स्कूलों के लिए एनुअल कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार भी  सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से होगी, जो 5 जनवरी तक रहेगी. सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. अब दिलावर ने नया बयान दिया है।


Share This News