ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240822 WA0256 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ से मिले विधायक व्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ से मुलाकात की। उन्होंने श्री राठौड़ को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने श्री राठौड़ के साथ प्रदेश और शहर जिले के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। आगामी दिनों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों में पार्टी के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता देने के लिए कहा।

इस दौरान विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और नवाचारों के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीकानेर को अनेक सौगातें मिली हैं। बीकानेर विकास प्राधिकरण की घोषणा शहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने श्री राठौड़ से बीकानेर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


Share This News