ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240822 WA0313 कचौड़ी समोसा व नमकीन सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, लिए सैंपल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। तीज त्यौहार के अवसर पर आमजन को शुद्ध मिठाई नमकीन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओ पर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर, जस्सूसर गेट तथा डागा चौक बीके स्कूल के पास निरीक्षण एवम नमुनीकरण की कारवाई की गई।

मैसर्स राधे श्याम एजेंसी से मिक्स मसाला, टोमैटो कैचअप, रायता मसाला, चाट मसाला, अचार, मेसर्स जय हनुमान नमकीन भंडार, मेसर्स लक्ष्मण चाट हाउस तथा आचार्य चाट हाउस से दही एवम तेल के कुल 10 नमूने लिए गए।


बीके स्कूल के पास मेसर्स लक्ष्मण चाट हाउस तथा आचार्य चाट हाउस पर समोसा, कचोरी आदि को तलने में काम में लिया जा रहे तेल को टीपीसी मीटर के जांच करने पर फ्राई करने योग्य नहीं पाया गया जिसे मौके पर ही कॉस्टिक मिला कर साबुन बनाने वाले को ही बेचने हेतु पाबंद किया गया। मौके पर संस्थान मालिकों को साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।


Share This News