ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240817 WA0350 बीकानेर में महिलाओं ने मौन रैली निकाली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बंगाल के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की मौन रैली।पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर.जी.के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आज प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशानुसार जिला महामंत्री सरिता नाहटा भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर ने मौन रैली नोखा रोड गंगाशहर में निकाली।

इस शर्मनाक घटना का विरोध करते हुए जिला कार्यकारणी सदस्य उपासना जैन ने इसकी घोर निंदा करते हुए वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देने की मांग की, सभी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं के साथ इस तरह का अत्याचार बेहद कष्ट पूर्ण,निंदनीय एवं सोचनीय विषय है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस रैली में भाजपा जिला मंत्री भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला उपाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य मंत्री, उपासना जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, भानु आनंद गंगाशहर मंडल मोर्चा अध्यक्ष,चांद कंवर जूनागढ़ मंडल सदस्य सहित महिला मोर्चा की अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुई।


Share This News