ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240807 WA0339 कन्या वाटिका का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह ने पौधरोपण से किया आगाज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को गंगाथिएटर के पास कन्या वाटिका में पौधारोपण कर इसका शुभारंभ किया।


इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे अस्तित्व से जुड़े हैं। यह हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। हमारे तीज-त्यौहारों के दौरान वृक्षों को पूजा जाता है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कन्या वाटिका जैसे नवाचारों से बेटियों को गर्व की अनुभूति होगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बेटियों को इस वाटिका का अवलोकन करवाया जाए।


उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत हरियालो राजस्थान महोत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की थीम पर पौधे लगाने व देखरेख करने का संकल्प लेने को कहा, जिससे पौधा, वृक्ष का रूप ले सके।


संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के तीज उत्सव मनाया
इसके बाद संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि व पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम ने भी बेटियों के नाम पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के पश्चात संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने महिलाओं के साथ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेकर, मेहंदी लगवा व सावन के गीतों को सुनकर, झूला झूलते हुए तीज के त्यौहार का आनंद लिया। समारोह में महिलाए पारंपरिक वेशभूषा एवं लहरिया परिधान पहन कर आई। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र स्टाफ, सखी वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, ग्राम पंचायतों की साथिनो, गैर सरकारी संगठन की महिलाएं, सरकारी व निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं ने पौधारोपण कर भागीदारी निभाई। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि कन्या वाटिका में बेटी के जन्मदिन सहित विभिन्न अवसरों को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महिला अधिकारिता से सतीश परिहार, पुनीत ढाल, सुमन छाजेड़ पर्यवेक्षक मंजू भाम्भू, ज्योति बिश्नोई, विमला बिश्नोई सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।


Share This News