ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240805 WA0189 राजकीय विधि महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने विद्यार्थियों के साथ गुरु शिष्य संबंधों पर चर्चा की तथा गुरु पूर्णिमा का महत्व उन्हें समझाया। उन्होंने संगठन के ध्येय वाक्य राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक तथा शिक्षक के हित में समाज पर विचार प्रकट करते हुए वर्तमान समय में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला ।

संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर शशि कांत ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि गुरु ही ब्रह्म है और गुरु ही हमारे रचयिता पोषक एवं अज्ञान का विनाश करने वाले हैं ।उन्होंने विद्यार्थियों के साथ वेदों की महत्ता पर भी चर्चा की साथ ही राष्ट्र की उन्नति में गुरु की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।


इसी क्रम में कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवाना राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें ज्ञान के प्रति जिज्ञासु होना चाहिए तथा सदैव जीवन के हर मोड़ पर गुरु के प्रति सद्भाव व आदर रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की सह आचार्य डॉक्टर कुमुद जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।


Share This News