ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 छात्रा से गैंगरेप, कांस्टेबल लाइन हाजिर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस कांस्टेबल व अन्य आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने एक कांस्टेबल सहित 4 आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कर लिया। एएसपी ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

पीड़िता को मां ने महिला थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 साल की बेटी बाड़मेर के लक्ष्मी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। बाड़मेर कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी से व्हाट्सएप पर मैसेज से बातचीत शुरू की। झांसे में उसे अपने कमरे पर बुलाया। चाकू की नोक पर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया. वीडियो भी बना लिया।आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ गैंगरेप करते रहे। एक बार गुजरात के राजकोट बुलाया तो उसकी बेटी ने इंकार कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद मजबूर होकर वो राजकोट पहुंची। आरोपी कांस्टेबल और उसके एक साथी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 दिन पहले आरोपी ने उसकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने परिजन को आपबीती बताई। पीड़िता की मां ने 31 जुलाई को आरोपी कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, भोमाराम पुत्र भगवानाराम, कैलाश पुत्र बाबूलाल और जगदीश के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

अनुसंधान सेल एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि कांस्टेबल नरेंद्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Share This News