ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240727 185709 scaled इन जिलों में आज अवकाश की घोषणा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चूरू जिला मुख्यालय पर हुई भारी बरसात के मध्य नजर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार चूरू ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में आज अवकाश रहेगा तथा अन्य ब्लॉकों में संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को वहां की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मध्य नजर अवकाश करने के लिए अधिकृत किया जाता है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए है। 

जयपुर शहर में सड़कें दरिया बन गई। प्रदेश में निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। करौली, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, नागौर, हनुमानगढ़ और चूरू बीकानेर ग्रामीण में भी मेघ जमकर बरसे। चूरू जिले में कलक्टर ने स्कूलों में आज की छुट्टी का एलान किया है तो वहीं जयपुर में कई निजी स्कूलों ने भारी बारिश के चलते बच्चों के परिजनों को मैसेज कर छुट्टी के बारे में अवगत करवाया।


Share This News